
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एक्ट्रेस से यौन शोषण के आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने अमरोहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी की तबीयत खराब है। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां से उपचार के बाद उसे अपने साथ ले गई।
मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली हरियाणवी इंडस्ट्री की कलाकार फिलहाल नोएडा में रहती है जिसने 24 जून की रात गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में पुलिस को बताया था कि हरियाणा के फोक सिंगार उत्तम कुमार ने उसे बड़े-बड़े सपने दिखाए और गाजियाबाद के ऑफिस में बुलाता रहा और उसके साथ रेप किया जिसके बाद पीड़िता ने गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज कराया लेकिन गिरफ्तार न होने पर पीड़िता लखनऊ पहुंची जहां उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कर आग लगाने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी फिल्म डायरेक्टर उत्तम कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। उत्तम कुमार अपने फार्म हाउस पर सो रहे थे कि पुलिस ने सोमवार की तड़के करीब 4:30 बजे उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में गाजियाबाद लेकर पहुंची।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































