👁 0 views Views
हापुड़, थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत सोटावली में पैसों को लेकर हुई मारपीट के दौरान घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सोटावली के ऋषिपाल का बेटा दिनेश कई रोज पहले गोविंद के घर अपने उधारी के रुपए मांगने गया था। इस पर गुस्साए गोविंद ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर दिनेश के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। घायल दिनेश ने उपचार के दौरान गाजियाबाद के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने गोविंद व उसके तीन बेटों गौरव, सौरभ व मनजीत के विरुद्ध हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया है





























