हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर स्थापित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र दित्तीय पर घटतौली को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी ठेकेदार व अन्य कर्मचारियों के साथ सांठगांठ करके किसानों को लूटने में लगे हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुरेश यादव ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव जनेश्वर त्यागी ने बताया कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं अधिक तोलने की शिकायत मिल रही थी। भारतीय किसान यूनियन की टीम ने बुधवार की दोपहर गेहूं क्रय केंद्र पर छापा मारा केंद्र पर किसान का गेम अधिक तोलते हुए पकड़ लिया। किसानों ने क्रिया केंद्र प्रभारी के रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
सूचना पाकर थाना हापुड़ देहात पुलिस जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुरेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि किसानों की मांग के लिए केंद्र पर रखे गेहूं के कट्टों की तुलाई कराई गई सादिकपुर के किसान अमित सिरोही काठी खेड़ा के किसान प्रदीप कुमार से खरीदे गए गेहूं के कट्टों की तुलाई कराई गई जो निर्धारित मात्रा से अधिक पाए गए। सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं अधिक तौलना अपराध है। केंद्र प्रभारी विरेंद्र सिंह कनिष्ठ लिपिक, हैंडलिंग एजेंट विकास गोयल तथा लेबर मेड कुलदीप के विरूद्ध हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

























