हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ ने व्यापार हित में वीकेंएड लाकडाउन समाप्त करने की मांग की है। मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले, संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, राजीव गर्ग, अतुल अग्रवाल, अजय त्यागी ने मंगलवार को मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
व्यापारी नेताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि कोविड-19 के दूसरी लहर समाप्त हो चुकी है। व्यापार हित में वीकेएंड लाकडाउन को समाप्त किया जाए। आगामी रक्षाबंधन पर्व को मद्देनजर आगामी 21 अगस्त व 22 अगस्त को लाकडाउन से छूट दी जाए ताकि मिठाई, सौंदर्य प्रसाधन साम्रगी, रेडीमेट गारमेंटस व रक्षा सूत्र ( राखी) विक्रेताओं को राहत मिल सके।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891


























