हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दांतों का अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हापुड़ में अब राजकृष्ण धर्मार्थ दंत चिकित्सालय का उद्घाटन हो गया है जहां 10 रुपए में जीवन भर की पर्ची बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभी कॉल करें: 9012627669.
चिकित्सालय के चिकित्सकों का दावा है कि आसपास की करीब 100 किलोमीटर की परिधि में इतना सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज किसी भी चिकित्सालय में नहीं हो रहा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दांतों से जुड़ी बीमारियों के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े। इसके लिए यहां आधुनिक मशीनों से उपचार किया जाएगा। सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चिकित्सालय खुलेगा जहां न्यूनतम दामों पर दातों का हर प्रकार का इलाज किया जाएगा। अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में दांतों की बीमारी का उपचार होगा वह भी सस्ते दामों पर। डॉ शशांक गर्ग ने बताया कि दातों का इलाज आमतौर पर महंगा होता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अच्छा इलाज नहीं करा पाते। उनका इलाज कराने के लिए निस्वार्थ भाव के साथ इस चिकित्सालय की शुरुआत की गई है। यदि किसी को उपचार कराना है तो वह या तो मोबाइल नंबर 9012627669 पर संपर्क कर सकता है या वह नवज्योति कॉलोनी हापुड़ में दिखा सकता है।

हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093





























