गीता गोयल और उनके पति के पास एक करोड़ 84 लाख से ज़्यादा की चल-अचल सम्पत्ति?










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद पिलखुवा की चेयरमैन गीता गोयल पत्नी मनोज गोयल ने साल 2017 में नगर पालिका परिषद के चुनाव के दौरान स्वतंत्र जनता राज पार्टी से चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से लज्जारानी को हराया. लज्जारानी ने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा जिन्हें हराने के लिए गीता गोयल ने पूरा दमखम लगाया. हालांकि विजयी होने के बाद साल 2019 में चेयरमैन गीता गोयल ने भाजपा का दामन थामा. आज हम बात करेंगे गीता गोयल और उनके पति मनोज गोयल की चुनाव के दौरान कितनी सम्पत्ति थी.

ये भी पढ़ें: पिलखुवा नगर पालिका ने पिछले साढे चार वर्षों में स्ट्रीट लाइट पर खर्च किए आठ करोड़ रुपए, अभी भी कई खराब

साल 2017 में चुनाव के दौरान गीता गोयल ने नामांकन में भरा कि उनके पास आठ लाख 50 हजार रुपए नकद, बैंक आदि संस्थानों में बीस हजार पांच सौ रुपए जमा, एक एलआईसी पालिसी, सात लाख पचास हजार के आभूषण हैं जिसका योग 18 लाख बीस हजार पांच सौ रुपए है. वहीं गीता गोयल की अचल सम्पत्ति की ओर ध्यान दें तो प्रकाश में आएगा कि चुनाव के दौरान उनके पास 71 लाख 22 हजार रुपए की अचल सम्पत्ति थी. यदि चल और अचल सम्पत्ति का योग किया जाए तो यह योग 89 लाख 42 हजार पांच सौ रुपए बैठता है.

गीता गोयल के पति मनोज गोयल की सम्पत्ति का ब्यौरा (साल 2017 तक) इस प्रकार है:
तीन वाहन, पॉलिसी आदि समेत मनोज गोयल की चल सम्पत्ति की कीमत 11 लाख 22 हजार 768 रुपए जबकि अचल सम्पत्ति की कीमत 83 लाख 65 हजार रुपए थी. गीता गोयल और मनोज गोयल की साल 2017 में चल और अचल सम्पत्ति कुल मिलाकर एक करोड़ 84 लाख 30 हजार 268 रुपए है.
नामांकन के दौरान गीता गोयल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार वह (साल 2017 तक) हाईस्कूल पास हैं जिनपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है. (2017 तक).

ये भी पढ़ें: पिलखुवा नगर पालिका ने पिछले साढे चार वर्षों में स्ट्रीट लाइट पर खर्च किए आठ करोड़ रुपए, अभी भी कई खराब

GEETA GOYAL || PILKHUWA NAGAR PALIKA || NAGAR PALIKA

अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!