हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार हापुड़ के तत्वावधान में बुधवार को इन्द्रलोक कालोनी में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को शान्तिकुंज हरिद्वार की गायत्री शक्ति पीठ शौलाना की टोली के रवीन्द्र कुमार, नितिन शर्मा ने कराया। यज्ञ में करोना महामारी की चपेट में आकर असमय प्राण गंवाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां समर्पित की गई। शांति कुंज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यज्ञ और गायत्री उपासना मनुष्य को सभी प्रकार के दुःखों से बचाती है। हमें जीवन में यज्ञ और गायत्री उपासना को स्थान देना चाहिए। हम प्रति दिन गायत्री मंत्र का जाप करें। डी के जी वरिष्ठ नागरिक परिवार के महामंत्री सत्य प्रकाश गर्ग ने परिवार सहित टोली के परिजनों का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी तथा प्राकृतिक आपदाओं, भयानक महामारी से प्राणी मात्र की सुरक्षा की कामना की।बृजभूषण त्यागी, सतीश गोयल, सुरेश चन्द्र जैन, पोस्ट मास्टर अरू ण मोहन शखधर, सहायक पोस्ट मास्टर डाoरेखा जैन, विजय कुमार गोयल, सुरेश चन्द्र सम्पादक, अनुज गर्ग, वेद गोयल, गोविंद कुमार गुप्ता, कुंवर पाल आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
































