दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने दहेज न देने पर तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पिलखुवा के अशोक नगर निवासी रुखसार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को मुजफ्फरनगर के कस्बा मोरना निवासी आशु के साथ हुई थी। शादी में करीब 15 लाख रुपए खर्च किए।आरोप है कि शादी के बाद से एक कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी ना होने पर पति, ससुर मुमताज, सास जाफरी, ननद इशरत और चचिया सास मोहम्मदी ने मारपीट कर उत्पीड़न किया। पीड़िता के अनुसार दो बार में डेढ़ लाख रुपए भी दिए लेकिन 9 फरवरी को दोबारा दबाव बनाया। भाई के पहुंचने पर आरोपियों ने उसके सामने तीन तलाक दे दिया और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।








  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…

    Read more

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!