हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य महिला सेवा समिति रजि० हापुड़ एवं वैश्य समाज महिला उ० प्र० ने रविवार को पवित्र श्रावण मास में हापुड़ के एस एस वी इंटर कॉलेज में हो रहे शिक्षा-कक्ष निर्माण हेतु 500000/रुपए (पांच लाख) का चैक एसएसवी कॉलेज के प्रबंधक सुधीर चोटी एवम सदस्य विमेश गोयल को भेंट किया। एस.एस. वी. इन्टर कालेज की प्रबंध समिति द्वारा किये जा रहे इस सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक नरेंद्र एवं संरक्षिका सुशीला अग्रवाल एवं संजीव कृष्णा टिंबर वाले एवं मुख्य प्रवर्तक पुनीत गर्ग उपस्थित रहे।
संस्था की अध्यक्षा अर्चना कंसल ने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य हैं और शिक्षा से हमारे युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होता है। कल यही युवा शिक्षित होकर हमारे समाज को सही दिशा दे सकते हैं।
मंत्री पूनम गुप्ता, एवम पूनम गर्ग ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही हम सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सकते हैं। कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का दान महादान है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763





























