👁 0 views Views
गौशाला त्यौडी फार्म की 21 सौ गज जमीन बेचेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला हापुड़ त्यौड़ी फार्म की करीब 21 सौ गज भूमि बेचने पर विचार कर रहा है। गौशाला के मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने एक परिपत्र में बताया है कि चकबंदी में त्यौड़ी फार्म की जमीन 14 बिसे (लगभग 2100 गज), जो आबादी में आ गई है व खेती योग्य नहीं है तथा जिस पर कब्जे का अंदेशा है, उसके बेचने पर विचार कर रहा है।
जमीन बेचने का अंतिम निर्णय गौशाला की साधार सभा की बैठक में लिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर विचार करने हेतु साधारण सभा की बैठक 19 फरवरी को बुलाई गई है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225





























