
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अविन गोयल (पटाखे वाले) ने गौशाला चुनाव के कार्यकारिणी चुनाव में परचम लहराया है जिन्होंने 22 सदस्यों वाली समिति में सर्वाधिक मत प्राप्त किए हैं। जीत के बाद उन्होंने मां चंडी मैया के दर्शन किए। रविवार को हुए गोशाला चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में उतरे अविन गोयल (पटाखे वाले) ने सर्वाधिक 1,383 मत किए। उन्होंने बताया कि हर वर्ग ने उनका साथ दिया तथा उनका मुख्य उद्देश्य गौसेवा व गौशाला का विकास करना है। गौशाला में साफ़ सफाई व गौमाता की बीमारियों का जल्द इलाज कराना उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने परिवारजन – मित्र मंडली व समस्त जनता को दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































