हाफिजपुर के गौरव की अमरोहा स्थित पटाखा फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इटोरी के रहने वाले 26 वर्षीय गौरव की जनपद अमरोहा के कांकाठेर स्थित एक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का साथी शव को एंबुलेंस से गांव इमटोरी लेकर पहुंचा जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वहीं हाफिजपुर पुलिस ने शव को वापस अमरोहा भिजवा दिया।

गौरव के पिता किशन लाल ने बताया कि एक वर्ष से जिला अमरोहा के कांकाठेर स्थित एक फैक्ट्री में उसका बेटा गौरव काम करता था। गुरुवार की सुबह गौरव के साथ काम करने वाला युवक रईस उसके शव को एंबुलेंस से लेकर गांव पहुंचा। रईस ने पूछताछ में बताया कि बुधवार की रात गौरव खाना खाकर सो गया और गुरुवार की सुबह जब उसे उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और वह एंबुलेंस से गौरव का शव लेकर गांव इमटोरी पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरव के शव को अमरोहा भिजवा दिया।

जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261








  • Related Posts

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

    Read more

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

    Read more

    You Missed

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
    error: Content is protected !!