गौरैया की उड़ान टीम ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ दंपति ने सोमवार को गौरैया की उड़ान टीम के साथ मिलकर गौरैया संरक्षण के लिए कृत्रिम घोंसले लगाने का संकल्प लिया और नागरिकों से अपील की कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण को किसी न किसी बहाने से जैसे जन्मदिन, पुण्य तिथि,शादी की सालगिरह आदि किसी के मौके पर ऐसे ही हम बहाना ढूँढे जिससे कि पर्यावरण ने हमें जो दिया है वह किसी न किसी रूप मे हम उसे वापस कर पाएं।

डॉ पूनम ग्रोवर व डॉ अशोक ग्रोवर ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए जिससे कि हम सब मिलकर पर्यावरण को संरक्षित कर सके। डॉ रेणु देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिर्फ पेड़ पौधे लगाना काफी नहीं होगा हमें पर्यावरण से जुड़े सभी जीव जंतुओं का भी संरक्षण करना बेहद जरूरी है। गौरैया की उड़ान टीम से चरु यादव, प्रीति यादव, दिनेश ठाकुर पिछले कई वर्षो से पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण व गौरैया संरक्षण के लिए जगह जगह घोंसले लगाना व गौरैया संरक्षण के लिए स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं, जिससे कि हमारी आने वालीं पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सके। इस मौके पर डॉ अशोक ग्रोवर, डॉ पूनम ग्रोवर, डॉरेणु देवी, चारु यादव, प्रीति यादव, दिनेश ठाकुर उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























