हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंचायतीराज विभाग विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को जनपद हापुड़ के 288 राजस्व ग्रामों में विभागीय और गैर विभागीय 952 कर्मियों के माध्यम से साफ सफाई कराई गई। रविवार को भी यह अभियान जारी रहेगा। प्रत्येक शनिवार और रविवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से कोविड- 19 समेत अन्य संचारी रोगों का जोखिम कम होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने विशेष स्वच्छता अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। धौलाना ब्लॉक की 55 ग्राम पंचायतों के 59 राजस्व ग्रामो में शनिवार को 227 कर्मी सफाई में लगाये गए। हापुड़ ब्लॉक के 93 ग्राम पंचायतों के 96 राजस्व ग्रामो में 341 कर्मी सफाई में लगाये गए। गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के 60 ग्राम पंचायतों के 69 राजस्व ग्रामों मे 199 और सिम्भावली ब्लॉक के 65 ग्राम पंचायतों के 66 राजस्व ग्रामो में 185 कर्मी सफाई में लगाये गए।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:
























