50 किमी मैराथन दौड़ में गढ़ के सचिन ने किया उत्तर प्रदेश का नाम रोशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाराष्ट्र में आयोजित टाटा अल्टरा मैराथन 50 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में डीएम एक्सीलेंस सेंटर गढ़मुक्तेश्वर के खिलाड़ी सचिन कुमार ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। डीएम स्पोर्टस एक्सीलेंस सेंटर गढ़मुक्तेश्वर के खिलाड़ी ने महाराष्ट्र के लोनीवाला में टाटा अल्टरा मैराथन 50 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक व एक लाख पचास हजार नगद धनराशि जीतकर उत्तर प्रदेश के साथ जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सचिन कुमार ने किया नाम रोशन ।
23 से 25 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र में आयोजित टाटा अल्टरा मैराथन 50 किलोमीटर दौड़ह्य प्रतियोगिता में देश भर से लगभग दो हजार खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। सचिन कुमार ने 3 घंटे 13 मिनट में 50 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इससे पहले 3 घंटे 17 मिनट का रिकोर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया। वहीं द्वितीय स्थान पर उत्तराखंड देहरादून के हरमन सिंह विष्णु ने 3 घंटे 33 मिनट में दौड़ पूरी रजत पदक के साथ एक लाख रूपये की नगद धनराशि अपने नाम की, जबकि तृतीय स्थान पर मध्य प्रदेश के अभिषेक ने 3 घंटे 46 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक के साथ 80 हजार की नगद धनराशि जीतकर मैराथन दौड़ पूरी की। वहीं 729 खिलाडियों ने मैराथन दौड़ पूरी की जिन्हें कांस्य पदक से नवाजा गया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























