हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के जवाहर गंज मंडी निवासी मोहम्मद ताहिर पुत्र सुलेमान की गाड़ी रविवार को नोएडा के सेक्टर 63 में अज्ञात कारणों से जल गई। गाड़ी में इस कदर आग लगी कि दूर से ही काला धुआं नजर आ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर नोएडा की दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
मोहम्मद ताहिर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी गाड़ी का एसी किसी कारण काम नहीं कर रहा था। वह नोएडा के एच ब्लॉक स्थित सर्विस सेंटर पर पहुंचा और गाड़ी की मरम्मत कराई जिसके पश्चात मकैनिक ने ऐसी ठीक होने का दावा कर गाड़ी की टेस्ट ड्राइव ली। टेस्ट ड्राइव के दौरान गाड़ी ने आग पकड़ ली। चालक ने गाड़ी साइड लगाई और गाड़ी आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल विभाग की टीम और नोएडा पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।




























