
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने फिर पकड़ी डेढ़ लाख की आतिशबाजी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पटाखे को लेकर बरती जा रही सख्ती का असर लोगो पर कम ही दिखाई दे रहा है।गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक बार फिर डेढ लाख रुपए की आतिशबाजी के 5 कार्टून पकड लिए।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे/विस्फोटक पदार्थ बेचने/भण्डारण करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध पटाखों का भण्डारण करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 05 कार्टून अवैध पटाखे (कीमत करीब 1.5 लाख रुपये) बरामद किए है।आरोपी मौहल्ला अहाता बस्तियां का सागर है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































