👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में बीजेपी से गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने का भी जनता को भरोसा दिया। आपको बता दें कि नयागांव इनायतपुर ग्राम प्रधान द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी से गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया रहे। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों को विधायक के समक्ष रखा। सभी शिकायतों को सुन गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।




























