
गढ़: मेला देखने आए युवक को पीटा, रिश्तेदार के घर का दरवाजा की तोड़ने की कोशिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दशहरा मेला देखने आए युवक को पीटने का मामला सामने आया है। एक दर्जन से अधिक लोगों ने युवक को पीटा। युवक अपने रिश्तेदार के घर पर जा छिपा तो आरोपियों ने वहां भी हमला कर दिया और युवक पर पत्थराव करते हुए हंगामा किया। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि नयागांव इनायतपुर निवासी राजेंद्र की एक दर्जन से अधिक लोगों ने पिटाई की। वह मेला देखने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे थे। राजेंद्र का कहना है कि मेले में किसी बात को लेकर गांव के युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। गुस्साए आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह वह मेला स्थल से भाग कर कोतवाली मार्ग पर स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंच कर छिप गया। वहां भी आरोपी आए और उन्होंने जमकर मारपीट की। दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मोहल्ला घोसियान निवासी भरत ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात मोहल्ले में उनके घर के बाहर कुछ लोगों में विवाद हो रहा था। तभी अज्ञात व्यक्ति भागते हुए उनकी गली की तरफ आए और करीब दो दर्जन लोग घर में घुस गए और हंगामा किया। घर पर पत्थराव किया। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को नामजद करते हुए उनके साथियों पर भी मुकदमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























