👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गंगा स्नान के दौरान एक युवक सोमवार की दोपहर गहरे जल में जाने की वजह से डूब गया। गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गहरे चल में जाने की वजह से युवक का सुराग नहीं लग पाया है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी का एक युवक बृजघाट में ठेला लगाकर केले बेचता था जो सोमवार की दोपहर को गंगा स्नान के लिए गया। बताया जा रहा है कि गहरे जल में जाने की वजह से वह अचानक डूब गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर इकट्ठा हुए और युवक को बचाने की कोशिश की जिसका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। युवक की तलाश जारी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065





























