
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पास ही खाट पर कैरम खेल रहे बच्चे भी दहशत में आ गए। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। यह घटना बुधवार की सुबह कररीब 8:45 बजे के आसपास की है। इस दौरान जमकर गाली गलौज हो रहा है और मारपीट भी हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244
























