
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर एक गाड़ी शुक्रवार को एक्सल टूटने के कारण पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान हाइवे के दूसरी ओर पहुंच गई। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पुलिस ने गाड़ी को हाईवे से हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
जानकारी के अनुसार बरेली निवासी रफीक और उसका साथी नितिन दिल्ली से बरेली जा रहे थे। शुक्रवार की शाम जैसे वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी का एक्सल टूट गया जिसके बाद गाड़ी पलट गई और दूसरी साइड पहुंच गई। इस दौरान चालक व परिचालक घायल हो गए जिनका उपचार कराया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































