👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.cpm) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित बृजघाट टोल प्लाजा को जल्द ही 20 लेन का किया जाएगा। फिलहाल इस टोल प्लाजा पर 17 लेन है जिसे बढ़ाकर 20 किया जाएगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा को लखनऊ की ओर 50 मीटर आगे शिफ्ट किया जाएगा। इसमें लगभग डेढ़ वर्ष का समय लग जाएगा लेकिन लेन 20 होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में टोल प्लाजा पर 17 लेन है उनमें से दिल्ली की ओर 9 लखनऊ की ओर 8 लाइन है। अब टोल पर दोनों और 10-10 लेन बनाई जाएंगी जिनमें से एक-एक लेन इमरजेंसी और वीआईपी के लिए रिजर्व रहेंगी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























