
👁 0 views Views
गढ़: रूट डायवर्जन के दौरान टोल कंपनी को हुआ लगभग छह करोड़ का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह रूट डायवर्जन का फैसला लिया गया। ऐसे में जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित टोल प्लाजा को करीब छह करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। रूट डायवर्जन के दौरान टोल कंपनी को प्रतिदिन लगभग 50 से 55 लाख रुपए की हानि हुई है।
टोल प्लाजा से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते रूट को डायवर्ट किया गया था। ऐसे में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा जिसके चलते कंपनी को करीब छह करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























