
गढ़: दर्जी की दुकान में नकब लगाकर की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अंबेडकर चौराहे के पास चोरों ने दो दुकानों में नकब लगाकर कूमल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दर्जी की दुकान से कपड़े चोरी कर लिए और फरार हो गए। दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन कर रही है।
गांव दोतोई निवासी सुहेल हैदर ने बताया कि गढ़ चौपला पर उसकी दो दुकान है। भूतल पर स्थित दुकान उन्होंने गढ़ निवासी इरशाद को किराए पर दी हुई है जिसमें वह मोबाइल का काम करता है। वहीं पहली मंजिल की दुकान पर काम दोताई निवासी सदाकत दर्जी का काम करते हैं। बुधवार की रात चोर नकब लगाकर दुकान में घुस गए। सोहेल ने बताया कि चोरों ने सदाकत की दुकान में रखे 6-7 जोड़ी सिले हुए कपड़े चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। जब वह दुकान पर पहुंचे पीड़ित ने बताया कि दिसंबर में भी चोरों ने उनकी दुकानों के शटर काट कर चोरी की कोशिश की थी लेकिन उसमें वह कामयाब नहीं हो सके थे। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181




























