गढ़: किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाले को थप्पड़ मार पंचायत ने किया माफ










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर एक किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पंचायत में थप्पड़ मारकर माफ कर दिया गया। साथ ही आरोपी को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल मंगलवार की दोपहर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किशोर घर में अकेला खेल रहा था। तभी गांव का एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा और किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया। इसी बीच किशोर ने शोर मचा दिया जिससे आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।


किशोर ने जब आपबीती बताई तो ग्रामीणों ने आरोपी की पहचान की जिसके पश्चात पंचायत रखी गई। पंचायत में मौजूद लोगों ने आरोपी को समाज के सामने चार थप्पड़ मारने का तुगलकी फरमान सुनाया और भविष्य में ऐसा करने पर सामाजिक बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!