
गढ़: आज होगा एक महीने तक चलने वाले गुजरी मेले का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में मीरा रेती क्षेत्र में एक महीने तक चलने वाले गुजरी मेले का शुभारंभ आज होगा जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक दिन पहले रविवार को स्थानीय लोग खरीदारी करने और घूमने के लिए मेले में पहुंचे।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेला संपन्न होने के बाद दूसरे रविवार से नगर में कचहरी मार्ग पर मीरा की मजार के पास स्थित पालिका की भूमि पर मेला लगाया जाता है। गुजरी मेला चार हफ्ते तक चलता है जिसका शुभारंभ सोमवार आज होगा।































