हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 15 में एक गाय तीन दिनों तक तालाब में पड़ी रही और तड़पती रही। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को मामले से अवगत कराया। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वापस चले गए लेकिन किसी ने भी गाय को निकालने की ज़हमत तक नहीं उठाई जिसके बाद रविवार की शाम को गाय की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई नहीं होती। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में हर समय बदबू आती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इलाके में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 15 के हालात इन दिनों बेहद खराब है। जहां गंदगी का अंबार तो लगा ही है। क्षेत्र में जल भराव की स्थिति भी बनी हुई है। साथ ही तीन दिनों तक तालाब में पड़ी एक गाय ने भी दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के प्रति बेहद नाराजगी है।





























