
गढ़: खेतों में मिला शव पिलखुवा की शमरीन का निकला, तीन मार्च से थी लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलगढ़ी में मंगलवार को मिली महिला की लाश की पहचान पिलखुवा की हमीद चौक निवासी शमरीन पुत्री नफीस पत्नी आकिब के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का शव 7-8 दिन पुराना बताया जा रहा है। विभिन्न पहलुओं पर मामले की गहनता से जांच जारी है। पुलिस के लिए महिला की लाश की पहचान करना मुश्किल था लेकिन पिलखुवा से मिली लापता महिला की सूचना के बाद स्वजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में मृतका को पहचान लिया। इसके बाद महिला की पहचान हो सकी।
समरीन का निकाह जनवरी 2026 में बागपत के सिंघावली के ब्राह्मणों की चौपाल में रहने वाले आकिब के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि तीन मार्च से शमरीन पिलखुवा स्थित अपने पिता के घर से लापता थी। उसके बाद स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को मामले से अवगत कराया। आपको बताते चले कि आकिब और शमरीन ने इसी वर्ष मस्जिद में निकाह किया था जोकि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जिससे मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731






























