हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर में शुक्रवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों में दहशत मच गई। इस विवाद में लगभग छह लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को दो पक्षों में हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घुसों की बरसात की। स्थानीय लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन किसी ने एक न सुनी। इस दौरान लगभग छह लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811































