
गढ़: हाईवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पितृ विसर्जनी अमावस्या पर जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर वाहन हांफते हुए नजर आए। बाइकें भी जहां थी उनके पहिए वहीं थम गए। पैदल निकलने वाले लोगों को करीब 3 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा जो गंगा स्नान के लिए गंगा घाट पहुंचे।
पितृ विसर्जनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे लेकिन हाईवे पर लंबा जाम लगने के कारण लोगों को कड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हापुड़, हाफिजपुर, पिलखुवा, सिंभावली के साथ-साथ गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि जनपदों में पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यों के श्रद्धालु रविवार की सुबह तीर्थ नगरी पहुंचे। इस दौरान वाहनों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई जिसकी वजह से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में कई श्रद्धालुओं ने तो गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और करीब तीन किलोमीटर का सफर पैदल ही तय किया और ब्रजघाट पहुंचे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























