
गढ़: रेलवे ट्रैक के पास दो दिन पुराना शव मिलने से सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सीओ वरुण मिश्रा का कहना कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण ट्रेन से गिरना प्रतीत हो रहा है।
मंगलवार को किसान सुंदर सिंह के धान के खेत से बदबू आ रही थी जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां एक लाश पड़ी है। इसके बाद उनके होश उड़ गए। लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































