
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में शुक्रवार को गंगा में डूबी मासूम बच्ची की तलाश अभी भी जारी है। चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव स्वयं बच्ची को तलाश रहे हैं। वहीं परिजनों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट के कुष्ठ आश्रम निवासी 8 साल की शीतल शुक्रवार की सुबह अपने भाई दीपचंद के साथ ब्रजघाट पर मछलियों के लिए गोली दाना बेचने गई थी। दाना बचने के दौरान बच्ची नाव पर चढ़कर घर वापस आ रही थी। तभी उसका सतुल बिगड़ गया और वह अचानक गंगा में गिर गई जो तेज बहाव के साथ बह गई। पुलिस टीम और गोताखोर बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रहे हैं। बच्ची का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है।





























