
गढ़: घर में घुसकर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। गांव बागड़पुर में होली के दिन बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज निकालने के विरोध पर युवकों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया और पथराव कर दिया। लोमेश कुमार ने बताया कि होली के दिन गांव के कुछ युवक बुलेट बाइकों की साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालते हुए इधर-उधर घूम रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंच गए और वहां मौजूद वंश और सरिता को पीट दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने इसके बाद घर की छत पर भी पथराव शुरू कर दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||



























