हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट के राधा वल्लभ आश्रम में शनिवार को श्री राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई जिसमें सुंदर भजनों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बैंड बाजों के साथ नगर में झाँकियां भी निकली गयी। इस अवसर पर श्रद्धालु जमकर नाचे।
नगर में श्रीराधा अष्टमी पर्व पर झांकियां निकाली गई तो कहीं पर कीर्तन हुआ। इस अवसर पर देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गई। झांकियां नगर के राधा वल्लभ सूरदास आश्रम से शुरू होकर बुध बाजार, वेदांत मंदिर से होते हुए कृष्णा आश्रम से होते हुए राधावल्लभ आश्रम पहुंची। जहां आश्रम के महन्त शक्ति महाराज जी व उनके समस्त भक्तों के द्वारा राधा अष्टमी महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया व उसके बाद राधा रानी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर समस्त भक्त व नगर के समस्त सम्मानित व्यक्ति भी मौजूद रहे।

























