
गढ़: किसान का शव पुलिस ने पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की रविवार को दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किसान खेतों पर काम कर वापस लौट रहा था। रास्ते में चढ़ाई पर चढ़ाते समय किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से शव को निकाला और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय किसान अनिल पुत्र कमल सिंह रविवार को अपने खेतों पर काम कर रहे थे। खेतों पर काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रहे थे कि रास्ते में चढ़ाई पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अचानक उन्होंने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को दौरान आसपास मौजूद किसान तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मातम छाया है।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069

































