
गढ़: हिस्ट्रीशिटरों के घर पुलिस ने दी दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ गांव बदरखा पहुंचे और उन्होंने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर दबिश दी। इसी के साथ उन्होंने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है।
दरअसल गांव बदरखा के रहने वाले कुछ लोगों का वीडियो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिछले दिनों हथियारों के साथ रील बनाने वाले युवकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ रविवार को हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर पहुंचे और दबिश दी। इसके बाद उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसी के साथ नीरज कुमार ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है वह घबराएं नहीं और संदीप गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601































