👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लगातार क्षेत्र में गश्त की जा रही है और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील भी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस शरारती तत्वों पर नकेल भी कस रही है। इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग जारी है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।




























