
गढ़: खादर में रहने वाले लोग जल के बीच रहने को मजबूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। गंगा के घटते-बढ़ते जलस्तर के कारण गढ़मुक्तेश्वर का खादर इलाका पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। रास्ते भी पानी में डूब गए हैं। ऐसे में किस तरह चुनौतियों के बीच वहां के लोग जीवन यापन कर रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि ट्रैक्टर भी आधे से ज्यादा डूब चुका है। भैंसा-बुग्गी पर सामान लाद कर लोग मजबूरन यहां से वहां ले जा रहे हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। घटते-बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों के लिए यहां रहना चुनौती पूर्ण हो गया है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस वर्ष गढ़मुक्तेश्वर में गंगा में आई बाढ़ के कारण कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। गांव का संपर्क मार्ग टूटने और जंगल जल से लबालब हो गया है। 2013 के बाद इतना जला आया कि अब यह आबादी में घुस गया है। पशुओं के लिए चारे का संकट इलाके में मंडरा रहा है। हालांकि प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। लोग भले ही ट्रैक्टर, बग्गी आदि का इस जल भराव के बीच इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन गलत मार्ग चुनने पर हादसा भी हो सकता है। ऐसे में बड़ी ही ऐतियातन के साथ लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























