
गढ़: लोगों को पिलाया जा रहा शौचालय में रखा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा पर स्थित शौचालय का इस्तेमाल मिनरल वाटर रखने के लिए किया जा रहा है। भले ही शौचालय का इस्तेमाल शौच के लिए ना हो रहा हो लेकिन यहां से आने वाली दुर्गंध यह बताने के लिए काफी है कि यहां किस कदर गंदगी है। यही पानी लोगों को पिलाया जा रहा है जिससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने की पूरी संभावना है। ना समझो की ना समझी के कारण इस शौचालय का जरूरतमंद इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे।
गढ़मुक्तेश्वर में स्थित अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा पर शौचालय में मिनरल वाटर को रखा गया है और उसे धड़ल्ले से लोगों को पिलाया जा रहा है। ऐसे में पानी की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। प्रकरण से जुड़ी वीडियो वायरल होने के बाद तो लोगों ने मामले में नाराजगी जाहिर की है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























