हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में रविवार को कांवड़ लेने आया एक शिव भक्त गहरे पानी में जाने से डूब गया तो वहीं सोमवार को डूब रहे तीन महिला समेत चार श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल गहरे पानी में डूबे आशु भटनागर निवासी मुरादाबाद की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में मुरादाबाद के लाइनपार का रहने वाला आशु भटनागर पुत्र अशोक भटनागर रविवार की शाम अपने कुछ साथियों के साथ कावड़ लेने के लिए तीर्थ नगरी पहुंचा। बताया जा रहा है कि आशु देर रात गंगा की जलधारा में स्नान करने गया तभी उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे जल में चला गया। आशु ने मदद की गुहार लगाई जिसके बाद गोताखोरों ने गंगा में डूबे आशु को काफी तलाशा जिसका कोई सुराग ना लगा। आशु का विवाह दो साल पहले ही हुआ था। सोमवार को युवक के स्वजन गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे लेकिन उसका कुछ पता ना चल सका।

वहीं पिलखुवा से आए श्रद्धालु सोमवार को गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से तीन महिला और एक व्यक्ति डूबने लगे जिन्हें गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात बचा लिया जिन्होंने गोताखोरों और नागरिकों का आभार जताया। वहीं बंद पड़ी नौकाओं को श्रद्धालुओं ने पुन: चलाने की मांग की है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर






























