👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद ने 200 जलकर बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं। कुल छह हजार बकाएदारों पर नगर पालिका का करीब 60 लाख रुपए के आसपास बकाया है।
बता दें कि नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने जल कर के बकाएदारों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और वसूली के लिए नोटिस भेजा है। 200 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। करीब 100 ऐसे बकायदार हैं जिन्होंने अब तक कोई कर ही जमा नहीं किया है। जल कर की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर के करीब छह हजार उपभोक्ताओं पर नगरपालिका का 60 लाख रुपए जल कर बकाया है जिनमे से 200 को नोटिस जारी किया गया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































