
गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक 26 फरवरी को होगी। नगर पालिका ने बोर्ड बैठक को देखते हुए अपना एजेंडा जारी कर दिया है। गढ़मुक्तेश्वर में विकास कार्य, पेयजल क्षमता बढ़ाने, आय-व्यय का अनुमोदन, बजट की स्वीकृति, गंगा मेले में बैरिकेडिंग, अस्थाई हैंड पंप, अस्थाई शौचालय, टेंट, लाउडस्पीकर आदि को लेकर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन, ब्रजघाट में आवंटित दुकानों की नीलामी, किराया आदि को लेकर भी चर्चा होगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























