हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विधानसभा चुनाव सिर पर दिखाई देते हैं गढ़मुक्तेश्वर से भाजपा विधायक डॉ कमल मलिक पूरी तरह सक्रिय हो उठे हैं और उन्होंने जनसंपर्क अभियान को गति दी है। विधायक कमल मलिक ने बुधवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाया और गढ़ कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। आपको पता ही होगा कि विधानसभा चुनाव हेतु अन्य स्थानों की तरह गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने प्रत्याशी की खोज भी शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ विधानसभा सीट से भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की संभावनाओं को टटोल रही है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























