हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे अब नए मालगोदाम बनाने की तैयारी कर रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल के गढ़मुक्तेश्वर व गजरौला में माल गोदाम बनाए जाएंगे। इन मालगोदामों में सीमेंट और कोयले की हैंडलिंग होगी। इस हैंडलिंग से प्रदूषण न फैले इसके लिए रेलवे ने योजना बना ली है। यहां वॉटर प्लांट लगाया जाएगा और लोडिंग व अनलोडिंग के समय धूल न उड़े इसके लिए छिड़काव किया जाएगा व अन्य कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल मंडल ने मुरादाबाद, रामपुर, हरदोई तथा रोजा के लिए कंसेट टू ऑपरेटर की कार्यवाही शुरु कर दी है। तो वहीं हापुड़, नजाबाबाद, हरदोई, मुरादाबाज, अमरोहा, चंदौसी व रामपुर स्टेशन को यूपी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड दावारा सीओटी प्रमाण पत्र मिल गया है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941
























