👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में यातायात पुलिस ने अम्बेडकर चौपला पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने 70 वाहनों का चालान किया। यातायात निरीक्षक उपदेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेश पर अभियान चलाया गया। Is दौरान आठ बाइकों को भी सीज किया गया।
क्षेत्र में यातायात पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया और ट्रिपलिंग, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस नियमों के विरुद्ध चल रहे 70 वाहनों के चालान किए और आठ बुलेट मोटरसाइकिल को सीज़ कर दिया। यदि पूरे जनपद की बात करें तो 17 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज़ किया गया है जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























