
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 19 के मोहल्ला मिर्धापाड़ा में पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्र वासियों ने नाराजगी ज़ाहिर की है। उनका कहना है कि नगर पालिका के जिम्मेदार उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 19 में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके घरों में कीड़े युक्त पानी पहुंचने से पेयजल की किल्लत हो रही है। वह साफ पानी पीने के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं। यह पानी बीमार करने के लिए काफी है। उन्होंने नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों का दावा है कि पानी में कीड़े तैर रहे हैं। गढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

































