
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नक्का कुआं स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में काल भैरव के मंदिर को क्षतिग्रस्त कर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया था जिसके बाद काल भैरव की प्रतिमा को माता के मंदिर में विराजमान कर पूजा अर्चना की जा रही थी। आखिर 45 साल बाद मंदिर को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया है। अब मंदिर में भगवान काल भैरव की पुनर्स्थापना कराई जाएगी। मंदिर का ताला तुड़वाकर आसपास हुए अतिक्रमण को हटवाया गया जिससे भक्तों में खुशी की लहर है।
गढ़ के नक्का कुआं इलाके में स्थित मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर तीन हिस्सों में है एक में मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर, एक में गंगा मंदिर और एक में काल भैरव का मंदिर है। 45 साल पहले कुछ भूमाफियाओं ने काल भैरव के मंदिर को क्षतिग्रस्त कर कब्जा जमा लिया था, फर्जी बैनामा कर कब्जाने का प्रयास किया। जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने बताया कि मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का विकास कराया जा रहा है। ऐसे में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई और मंदिर को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया। साथ ही अतिक्रमण भी हटाया गया। अब इस परिसर को टेंपल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन द्वारा उठाए गए इस कदम से भक्तों में बेहद खुशी है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||



























