गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी










गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में रहने वाले नितिन गर्ग पुत्र स्वर्गीय सेठ डालचंद के घर में रखी नदी और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नितिन गर्ग ने बताया कि 7 फरवरी को उन्हें पता चला कि किसी ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान और नकदी चुरा ली। पीड़ित के अनुसार चोर इस दौरान छह कड़े, चार अंगूठी, दो पेंडल, दो जोड़ी कुंडल, नकदी और कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। जब पीड़ित परिजन कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने अलमारी खोली तो सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले तक पर्दाफाश किया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।

रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706







  • Related Posts

    बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

    🔊 Listen to this बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

    Read more

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आवेश खान को मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने दोस्त की बहन को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

    बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

    गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
    error: Content is protected !!