
👁 0 views Views
गढ़: हरियाणवी एक्ट्रेस सपना चौधरी ने गंगा में मां की अस्थियां की विसर्जित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपनी माता नीलम चौधरी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए शुक्रवार को जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंची जहां उन्होंने अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि हरियाणवी एक्ट्रेस सपना चौधरी की माता नीलम चौधरी को लवर से जुड़ी गंभीर बीमारी थी जिन्होंने 30 सितंबर को दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। इसके बाद शुक्रवार को वह परिजनों के साथ पहुंची और गंगा में मां की अस्थियां विसर्जित की।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606































